पीतमपुरा की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो महिलाओं सहित 6 की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 जनवरी। दिल्ली उत्तर-पश्चिम जिले के पीतमपुरा इलाके में बृहस्पतिवार रात एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने छत पर जाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। दमकल की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकलकर्मियों ने सात लोगों को अत्यंत झुलसी अवस्था में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली पुलिस के डीसीपी जितेंद्र मीणा ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। पुलिस मृतकों व झुलसे लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Share this
READ MORE  भिलाई से UP एटीएस ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, रहता था किराये के मकान में