IPL ओपनिंग सेरेमनी : रश्मिका मंदाना का ‘नाटू-नाटू’ पर डांस, अरिजीत के गानों पर झूमे दर्शक

Share this

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन कल से शुरू हो गया है। IPL की ओपनिंग सेरेमनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई। सेरेमनी देखने के लिए सवा लाख दर्शक स्टेडियम पहुंचे। मंदिरा बेदी ने करीब एक घंटे चली ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट किया। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की परफॉर्मेंस के साथ ओपनिंग सेरेमनी शुरू हुई। उन्होंने केसरिया, लहरा दो, अपना बना ले, झूमे जो पठान, राबता, शिवाय, जीतेगा-जीतेगा, चढ़ेया डांस का भूत, शुभानल्लाह जैसे गानों पर परफॉर्मेंस दी। उन्होंने करीब आधे घंटे तक अपने गानों से दर्शकों को बांधे रखा। इसके बाद साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली, नाटू-नाटू और ढोलिडा जैसे गानों पर डांस परफॉर्मेंस दी। उनसे पहले एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 5 मिनट तक तूने मारी एंट्रियां और चौगाड़ा तारा जैसे गानों पर डांस किया।

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

IPL-2023 में पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हो रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है। IPL में पूरे 4 साल बाद ओपनिंग सेरेमनी हुई। 3 साल बाद टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। यानी कि टीमें 7 लीग मैच अपने घरेलू ग्राउंड और बाकी लीग मैच विपक्षी टीम के घरेलू ग्राउंड पर खेलेंगी।
CSK 4 बार की चैंपियन
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है।

Share this
READ MORE  डीएम की कार से एक्सीडेंट मां-बेटी की मौत, एनएच पर लोगों ने किया बवाल