स्कूल जाते वक्त हुई घटना, विरोध करने पर युवक ने लड़की को पीटा और भाग गया | Raigarh Crime News: Dirty act with girl student by stopping her on the way, Chhattisgarh Crime News

Share this

रायगढ़32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

गिरफ्त में आरोपी।

रायगढ़ में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वो स्कूल जा रही थी, तभी युवक ने उसे रास्ते रोक लिया और उससे गंदी हरकत करने लगा था। फिर जब लड़की ने इस बात का विरोध किया, तब युवक ने लड़की को जमकर पीटा भी है। इस मामले की शिकायत पुलिस से हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कापू इलाके में रहने वाली लड़की गुरुवार को स्कूल जा रही थी। उसी दौरान उसके गांव का रहने वाला शिवनारायण सारथी रास्ते में पहुंच गया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा था। वो उससे गंदी हरकत कर रहा था। घटना के वक्त आस-पास कोई मौजूद नहीं था।

बताया गया कि छात्रा ने इस बात का विरोध किया, तब युवक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने लड़की को जमकर पीट दिया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। मगर युवती विरोध करती रही। जिसके बाद युवक मौके से भाग निकला।

घटना के बाद लड़की घर आ गई थी। बाद में उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मोदी को लाठी मारने महंत के बयान पर विधायक रिकेश का पोलाइट पलटवार, आह्वान पर प्रदेश के नाई समाज प्रमुखों ने महंत का किया बहिष्कार, कहा- "कोई नहीं काटेगा महंत के बाल, नहीं बनाएगा दाढ़ी