शादी के वादे से मुकरा, बोला-तू मर, चाहे कुछ भी कर, मेरे घर मत आ; गिरफ्तार | Dhamtari News: Pregnant girlfriend was tortured so much that she gave her life, Chhattisgarh News

Share this

धमतरी18 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को इतना सताया कि उसने जान दे दी। वो लड़की गर्भवती थी। उसने युवक से शादी के लिए भी कहा था। मगर युवक मुकर गया। कहने लगा कि मैं शादी नहीं करूंगा। तू मेरे घर मत आ, तू मर, चाहे कुछ भी कर ले। इसके बाद दुखी युवती ने जहर पीकर जान दे दी थी। अब इस केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

19 मार्च 2022 को पीड़ित युवती अचानक उल्टी कर रही थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे नगरी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे धमतरी भेज दिया था। वहां भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भेजा गया था। यहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती गर्भवती है।

युवती ने बुआ को बताई थी पूरी बात

इसके बाद युवती की डिलीवरी कराई गई। जिसमें युवती ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था। वहीं इलाज के दौरान 25 मार्च को युवती की भी मौत हो गई थी। जिसके कुछ दिन बाद युवती के पिता को इस बारे में जानकारी दी कि युवती ने उसे बताया था कि उसका गांव के ही पीताम्बर कुमार यादव से प्रेम प्रसंग था। पीतांबर ने उससे शादी का वादा किया था। 5 से 6 बार शारीरिक संबंध बनाया। जिससे युवती गर्भवती हो गई थी।

दवाई लेने पर भी नहीं गिरा गर्भ

युवती् की बुआ ने बताया कि लड़की ने तब इस बात की जानकारी दी थी, जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। युवती ने अपनी बुआ से ये भी बताया कि मैं गर्भवती हो गई थी। इस पर पीतांबर ने मुझे गर्भ गिराने के लिए दवाई थी। फिर भी बात नहीं बनी। इसके बाद मैंने खुद से दवाई ली, पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिसके बाद मैंने उससे कहा था कि मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं। तुम्हारे घर आ रही हूं। तुम्हारे साथ ही रहूंगी। मगर पीतांबर नाराज हो गया, उसे मुझसे शादी से इनकार कर दिया था।

युवती ने बताया था कि इसी बात से मैं दुखी थी। इसलिए मैंने जहर खा लिया है। ये जानने के बाद युवती के पिता ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  Breaking: डॉ. चरण दास महंत होंगे छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष