जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर वर्कर जागेश्वर यादव और नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी को पद्मश्री

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के दो लोग शामिल हैं। इनमें नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी व जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर वर्कर जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जागेश्वर यादव (सामाजिक कार्य, छत्तीसगढ़, उम्र- 67 साल)- जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव को सामाजिक कार्य (आदिवासी पीवीटीजी) के क्षेत्र में पद्मश्री दिया जाएगा। उन्होंने हाशिये पर पड़े बिरहोर पहाड़ी कोरवा लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी की पहचान वैद्य के रूप में है। पारंपरिक औषधि से लोगों का इलाज करने वाले हेमंचद ने अबूझमाढ़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार काम किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दक्षिण अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है सकरमाउथ कैटफिश; एक्सपर्ट ने बताया खतरनाक | 4 eyed devil fish found in Chhattisgarh, Suckermouth catfish is found in the Amazon River of South America; Expert told dangerous