हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध, आदिवासी संगठन ने किया आज प्रदेश बंद का ऐलान

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 1 फरवरी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सीएम की गिरफ्तारी की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। ईडी के एक्शन मोड से देशभर के कई दिग्गजों में हड़कंप मचा हैं। वहीं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से राजनैतिक स्तर पर भूचाल आ गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गिरफ्तारी से पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। वहीं आज राजभवन में चंपई सोरेन का शपथ ग्रहण हो सकता है। इस बीच झारखंड में कुछ आदिवासी संगठनों ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है। दूसरी ओर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  Big Breaking: सुप्रीम कोर्ट से सौम्या चौरसिया को बड़ा झटका, कोयला परिवहन घोटाला मामले में जमानत याचिका खारिज