CM विष्णुदेव के मीडिया सलाहकार बने पंकज झा, विशेष सचिव स्तर की दी जाएंगी सुविधाएं

Share this

दुर्ग न्यूज़, 07 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार भाजपा नेता पंकज कुमार झा नियुक्त किये गये हैं। मुख्यमंत्री की टीम में यह पहली राजनीतिक नियुक्ति है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। पंकज झा को विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसी चर्चा है कि भाजपा के कुछ और नेताओं को राजनीतिक सलाहकार और संस्कृति मामलों में सलाहकार नियुक्त किया जा सकता है।

 

बता दें कि पंकज झा भारतीय जनता पार्टी के मुखपत्र दीपकमल का प्रकाशन देखा करते थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और डॉ. रमन सिंह सरकार के वक्त उन्हें मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान, राष्ट्रीय नेताओं के लिए राजनीतिक कंटेंट तैयार करने, डेटा रिसर्च, तथ्यों-मुद्दों को तैयार करना, राजनीतिक एजेंडा बनाने जैसे काम करते रहे हैं। वे दिल्ली और रायपुर में मीडिया प्रबंधन का काम करते थे। साय सरकार से उन्हें 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी और सचिव स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।

Share this
READ MORE  14 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, 31 मार्च को मिलेगी न्याय योजना की चौथी किस्त | CM Bhupesh's meeting: Inauguration and foundation stone of development works worth Rs 14 crore, fourth installment of Nyay Yojana will be received on March 31