हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर राज्य सरकार पर जताई नाराजगी, नदी के संरक्षण और संवर्धन की मांगी जानकारी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 07 फरवरी। बिलासपुर हाइकोर्ट की डिवीजन बैंच में अरपा नदी को साफ रखने के साथ ही संरक्षण और संवर्धन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार पर जमकर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। कोर्ट ने शासन से पूछा कि इसके लिए क्या कार्ययोजना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सुनवाई के दौरान सालसा की ओर से इकोलाजिस्ट नीरज तिवारी की तरफ से अरपा को साफ रखने संबंधी एक रिपोर्ट पेश की गई। कोर्ट ने वकीलों की एक टीम बनाने की बात कही है, जो अरपा नदी के संरक्षण को लेकर चल रहे कार्यों और प्रयासों पर नजर रखेगी। कोर्ट ने कहा कि शासन-प्रशासन यह व्यवस्था करे कि ड्रेनेज वाटर क्लीन होकर ही अरपा नदी में छोड़ा जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार शुक्ला और पेंड्रा निवासी राम निवास तिवारी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाते हुए अरपा नदी में बाहरमासी पानी रहे और इसके साथ ही उसे सजाने और संवारने के साथ साफ पानी छोड़ने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

Share this
READ MORE  विहिप के आज बंद ऐलान का दिखा व्यापक असर‌, चक्काजाम कर जताया विरोध