महादेव एप मामले में निलंबित आरक्षक भीम सिंह बर्खास्त 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 09 फरवरी। महादेव एप मामले में निलंबित आरोपी आरक्षक भीम सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने जारी बर्खास्तगी आदेश में बाकायदा कार्रवाई के आरक्षक से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय, रायपुर ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में थाना सुपेला में पदस्थ आरक्षक भीम सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा ऑनलाइन अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट, महादेव ऑनलाइन बुक के विरूद्ध जांच की जा रही है। जांच के दौरान महादेव ऑनलाइन बुक के सट्टेबाजी संचालन में आरक्षक भीमसिंह यादव की संलिप्तता का खुलासा हुआ है।

 

एसपी ने कहा कि जेल में परिरूद्ध आरक्षक का कृत्य अत्यंत गंभीर प्रकृति का है, इसके साथ ही उन्होंने आरक्षक के इस कृत्य की जांच युक्तियुक्त रूप से व्यवहार्य नहीं है, क्योंकि आरक्षक (हाल निलंबित) का कृत्य मप्र छग पुलिस रेग्यू के प्रावधान के तहत पुलिस पदाधिकारी केवल पुलिस सेवा के लिए अपना पूरा समय लगाएगा। वह किसी भी व्यापार या व्यवसाय में जैसा भी हो, भाग नहीं लेगा, जब तक कि ऐसा करने के लिए स्पष्ट रूप से अनुमति प्राप्त न हो।

 

जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि ऐसी स्थिति में कर्मचारी का पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में बना रहना विभाग व जनहित में उचित नहीं मानते हुए गंभीर अपराधिक कृत्य प्रदर्शित करने पर कड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे समाज में विभाग के उच्च स्तरीय मानकों की छवि बरकरार रहने के साथ ही विभागीय व्यवस्था सुदृढ बनी रहे। बता दें कि एसपी श्री शुक्ला ने एक दिन पूर्व ही इस आरक्षक के भाई अर्जुन सिंह यादव को भी पुलिस सेवा से बर्खास्त किया है। वह भी महादेव एप मामले में निलंबित था।

READ MORE  20 कंपनियों में 700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, MBA से लेकर दसवीं पास बेरोजगार भी हो सकेंगे शामिल | More than 700 posts will be recruited in 20 companies, MBA to tenth pass unemployed will also be included
Share this