4 करोड़ का पकड़ा सोना, दो बैग में ले जा रहा था कूरियर बॉय

Share this

दुर्ग न्यूज़, 17 फरवरी। राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थिति न्यू बस स्टैंड से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को बस से मुंबई ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा है। जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक कुरियर बॉय का काम करता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसी दौरान वह भाटागांव न्यू बस स्टैंड से दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को मुंबई ले जा रहा था। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ से अधिक आंकी गई है। सूचना के बाद CGST और SGST के अधिकारी थाने पहुंचे और आरोपी कूरियर बॉय से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी युवक ये सोना कहां से लाया इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में TEACHERS PROMOTION का खुल गया रास्ता, स्टे हटा