तेलंगाना: सड़क हादसे में विधायक की मौत, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई

Share this

दुर्ग न्यूज़ (तेलंगाना), 23 फरवरी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक लास्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। विधायक की कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से यह घटना हुई। लास्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

हादसा आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी लास्या के निधन पर शोक जताया है।

 

सीएम रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘कैंट विधायक लास्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता भी नहीं रहीं। उसी महीने अचानक उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Share this
READ MORE  प्याज के निर्यात पर जारी रहेगा प्रतिबंध, इन देशों में बढ़ सकती हैं कीमतें