Big Breaking: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 की उम्र में ली अंतिम सांस

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 26 फरवरी। मशहूर गजल गायक पंकज उधास (72) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की पुष्टि की है।

नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, ‘भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है’।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज उधास का निधन सोमवार को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। गायक लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर है। उनके चाहने वालों को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Share this
READ MORE  CG के दुर्ग सहित 6 रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक, PM मोदी आज रखेंगे आधारशिला, अमृत भारत स्टेशन योजना से होगा कायाकल्प