ED ने बरामद किए 27 लाख नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ में ED की लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में छापेमार कार्रवाई में ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। वहीं डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज समेत 27 लाख रुपए नगदी जब्त भी की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि ईडी ने एक मार्च को डीएमएफ घोटाला मामले में छापेमार कार्रवाई की थी। कांग्रेसी नेता, जनपद सीईओ, कारोबारी व ठेकेदारों के 13 ठिकानों पर दबिश दी थी। यह कार्रवाई कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर और बालोद जिले में हुई थी। ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस छापेमारी में 27 लाख रुपए नगदी बरामद किया गया है। इसके अलावा डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

Share this
READ MORE  माओवादियों ने पत्र जारी कर कहा- पुलिस के टारगेट से बच निकला हमारा नेता, हवाई हमले से कोई नुकसान नहीं | Naxalites said- Our leader escaped from the target of the police, no harm was done by the airstrike, the force gave an answer