० थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल महासमुन्द की संयुक्त कार्यवाही
दुर्ग न्यूज़ (सरायपाली), 27 मार्च। अंतरराज्यीय तस्कर होली के त्यौहार का फायदा उठाने की फिराक में थे किंतु पुलिस हमेशा की तरह सतर्क व सजग रही। फलस्वरूप पुलिस की नजर से गांजा तस्कर बच नही सके व गिरफ्तार कर लिए गए। तस्करों द्वारा पहले कारो का उपयोग किया जाता था पर अब कारो की जगह ट्रकों ने ले लिया है। ट्रक के सहारे गांजा की तस्करी करने लगे हैं। सिंघोड़ा पुलिस द्वारा 22 लाख 50 हजार रुपये कीमत का 150 किलो गांजा जब्त किया गया।
इस संबंध ने सिंघोड़ा टीआई महेश साहू ने बताया कि थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे टाटा आयचर ट्रक क्रमांक OD 15 W 9593 को रोका गया। वाहन मे दो व्यक्ति सवार थे। उनके द्वारा वाहन के पीछे डाला मे सफेद रंग के रेला के नीचे मादक पदार्थ गांजा रखकर ओडिशा से गुजरात ले जाना बताया। नाम पता पूछने पर प्रभाकर पति पिता रविंद्र कुमार पति उम्र 37 साल निवासी थाना लेफरीपडा जिला सुंदरगढ ओडिशा तथा दूसरे ने सत्यजीत भोई पिता सरोज कुमार भोई उम्र 25 साल निवासी मंगलपुर थाना काटाबनिया जिला ढेकानल ओडिशा बताया।
वाहन की तलाशी में 150 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर 150 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
