रायपुर-धमतरी रोड में पकड़ाया 22 लाख का गांजा, कार के साथ सप्लायर गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 अप्रैल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों गांजा ,नशीली दवाई आदि पर कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में थाना अभनपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर-धमतरी मार्ग पर एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे थाना प्रभारी अभनपुर IPS विमल पाठक के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया।

 

जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम पंचानन पिता श्याम सुन्दर उम्र 41 वर्ष निवासी मालपाड़ा थाना खपरा खोल बालंगीर ओडिशा के कब्जे के वाहन क्रमांक CG 07 M 3530 मारुति स्विफ्ट से 110 kg मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जब्त किया गया। विधिवत कार्यवाही करते हुए NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले में जांच की जा रही हैl

Share this
READ MORE  लोकसभा निर्वाचन 2024 : दुर्ग जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं की जाएं सुनिश्चित, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा