एकतरफा प्यार, युवती और उसके भाई को मारी गोली, खुद भी कर ली आत्महत्या 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 अप्रैल। मध्यप्रदेश के इंदौर में एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती को गोली मार दी। उसने युवती के मौसेरे भाई को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिर कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।

पूरा मामला शहर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एकतरफा प्यार में युवक ने युवती और उसके भाई को गोली मार दी। कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। घटनाक्रम स्वामीनारायण मंदिर का बताया जा रहा है, जहां तीनों ने पहले बैठकर बातचीत की, फिर बातचीत बिगड़ने पर युवक ने गोलियां चला दी।

 

जानकारी के मुताबिक एकतरफा प्यार में युवक लगातार युवती को परेशान कर रहा था। इसी के चलते युवती का भाई युवक को समझाने पहुंचा था, जहां स्वामीनारायण मंदिर में तीनों ने आपस में बातचीत की, वहीं अचानक मामला बिगड़ गया, और देखते ही देखते आरोपी युवक ने पिस्तौल निकाल कर युवती और उसके भाई पर गोली चला दी। इसके बाद युवक भाग कर अरिहंत कॉलेज पहुंचा, जहां कॉलेज कैंपस में कुछ देर बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए दिए।

 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि, आचार संहिता के चलते जहां पुलिस लगातार हथियार जब्त करवा रही है, ऐसी स्थिति में आरोपी युवक के पास पिस्तौल कैसे पहुंची। क्या, यह पिस्तौल लाइसेंसी है, या फिर अवैध, इसे लेकर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है। इधर, इस घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जहां बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

READ MORE  8.62 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक से हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार 
Share this