वैशाली नगर में नशा बेचने वाले सभी स्मोकिंग जोन बंद होंगे – रिकेश सेन, नेहरू नगर में अचानक पहुंचे विधायक को देख भागे दर्जनों युवा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 अप्रैल। नेहरू नगर क्षेत्र में ढेर सारे स्मोकिंग जोन संचालित होने की शिकायत लगातार स्थानीय नागरिकों और मार्केट के व्यापारियों से मिलने पर वैशाली नगर विधायक ने ऐसे स्मोकिंग जोन की आड़ में परोसे जा रहे अन्य खतरनाक नशा को युवा पीढ़ी के लिए खतरा बताते हुए तत्काल चिन्हित स्मोकिंग जोन पहुंचे। आज रात विधायक की अचानक गलियों से निकल कर दी गई दबिश से कश का धुआं उड़ा रहे दर्जन भर निकल भागने लगे।

विधायक रिकेश सेन ने संचालक को फोन कर तत्काल गुमास्ता नगर निगम में जांच के लिए भेज कल से दुकान बंद करने निर्देश दिए हैं। श्री सेन ने कहा कि ऐसे स्मोकिंग जोन‌ युवाओं का दशा और दिशा बिगाड़ रहे हैं‌, वैशाली नगर विधानसभा में ऐसे कोई जोन संचालित नहीं होंगे।

Share this
READ MORE  YOGI TREND : भिलाई वैशाली नगर क्षेत्र में अपराधियों के घर चलेगा बुलडोजर, पुलिस के साथ खुद पेट्रोलिंग पर निकलेंगे विधायक रिकेश सेन,