नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, मोबाइल टॉवर में लगाई आग

Share this

दुर्ग न्यूज़ (कोण्डागांव), 28 मार्च। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने भी आतंक मचाया हुआ है। बीती देर रात नक्सलियों ने उत्पात मचाया। उन्होंने ग्राम पंचायत केजंग के एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। इतना ही नहीं इन नक्सलियों ने आगजनी के बाद घटनास्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए। यह पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव का बताया जा रहा है। मोबाइल टावर पर आग लगाने से मोबाइल टावर का कंट्रोल पैनल जलकर खाक हो गया। आसपास के इलाके में इस आगजनी की घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Share this
READ MORE  साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने कही बड़ी बात-समाज के प्रबल दावेदारों का टिकट काट कर भाजपा ने की गलती, भुगतना पड़ेगा खामियाजा