CM अरविंद केजरीवाल एक अप्रैल तक रहेंगे ED रिमांड पर

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 28 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उनकी 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही थी। आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां केजरीवाल को एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड पर भेजा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले ही हिरासत में हैं। आप का कहना है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी साजिश के तहत की गई है। पार्टी लगातार आरोप लगा रही है कि उनकी गिरफ्तारी इसलिए की गई है, ताकि लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को प्रचार से रोका जा सके। केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत से ही दिल्ली की सरकार चला रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  लोकसभा चुनाव 2024: सात चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान; 4 जून को नतीजे