GST की टीम ने पकड़ी पान मसाले से भरी गाड़ी, 3 लाख 42 हजार का माल किया सीज

Share this

दुर्ग न्यूज़ (महासमुंद), 28 मार्च। राज्यकर विभाग की टीम ने जिले में जीएसटी चोरी का भांडा फोड़ करते हुए एक आटो में भारी मात्रा में राजश्री पान मसाला जब्त किया है। इस कार्रवाई में अधिकारियों ने 3 लाख 42 हजार का माल सीज किया है। यह पान मसाला राधा रानी जनरल स्टोर पिथौरा के संचालक का बताया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

परिवहन संबंधी वैधानिक दस्तावेज नहीं होने पर जीएसटी की टीम ने माल जब्त किया है। शहर का नाका क्षेत्र में एक लोडिंग से भारी मात्रा में राजश्री पान मसाला जब्त किया। बाद में गाडी को थाने में खड़ा कराया गया। जीएसटी विभाग के अधिकारी ने पान मसाले के दस्तावेजों की जांच की तो पाया कि सारा माल महासमुंद निवासी का है। साथ ही जब्त पान मसाले को हवाले के तौर पर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए पान मसाले की बिल्टी थी। बताया जाता है कि पुलिस की चेकिंग के दौरान वाहन चालक ने लोडिंग को भगाकर ले जाने का प्रयास किया पर बाद में उसे पकड़ लिया गया।

Share this
READ MORE  डिस्काउंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर पाने की लालच में गंवा बैठा 50 हजार,नेट पर सर्च करने पर आया था कॉल | Lost 50 thousand in the greed of getting an electric scooter at a discount, on the net