
दुर्ग न्यूज़, 6 अप्रैल। कला मंदिर सिविक सेंटर, भिलाई में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई ।संभागायुक्त एसएन राठौर व्दारा पुलिस एवं प्रशासन व्दारा चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर आदर्श आचार संहिता का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्चित करने, मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने, शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये अधिकारियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। बैठक के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व्दारा सैकड़ों पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ शांतिपूर्ण चुनाव कराने, आम नागरिकों व्दारा बिना किसी भय के मतदान करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से फ्लेग मार्च किया गया। फ्लेग मार्च के पूर्व आईजी रामगोपाल गर्ग व्दारा फ्लेग मार्च के उद्देश्य से सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराया गया । जवानों को मुस्तैदी से फ्लेग मार्च करने के लिये निर्देशित किया गया। कलामंदिर से होते हुये ग्लोब चौक, सेक्टर-9 अस्पताल तिराहा, 32 बंगला तिराहा, वाई शेप ब्रिज से होते हुये दुर्ग क्षेत्र के लगभग सभी मोहल्लों में फ्लेग मार्च किया गया। संभागायुक्त एसएन राठौर, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग तथा चुनाव में संलग्न सेक्टर एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

