बची 7 सीटों को जीतने कांग्रेस झोंक रही ताकत, तीसरे चरण के लिए राहुल, प्रियंका और खरगे करेंगे प्रचार, लोकसभा चुनाव में लक्ष्य से पिछड़ रही भाजपा : सचिन पायलट

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद तीसरे चरण के लिए पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी के तहत राहुल गांधी कल बिलासपुर में थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इसी के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ में हैं। राजधानी के एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए पायलट ने कहा कि तीसरे चरण को लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं। आज 30 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दो मई को प्रियंका गांधी आएंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग जिस भाषा का लगातार प्रयोग कर रहे हैं, यह उनकी बौखलाहट का असर है। इससे साफ हो गया है कि उन्होंने जो लक्ष्य रखा था, वह उससे पिछड़ रहे हैं। दस वर्षों से सरकार चला रहे हैं। फिर से पांच साल की मांग कर रहे हैं। अग्नीवीर में नौजवानों को केवल चार साल दिया जा रहा है। देश के नौजवानों को चार साल और खुद के लिए 15 साल। यह सबसे बड़ा विरोधाभास है। पायलट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विवादित बयानों पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। इस तरीके से धर्म, जाति , बिरादरी की बात करने से स्वस्थ लोकतंत्र की अच्छी परंपरा स्थापित नहीं हो रही है। विवादित बयान से पता चल रहा है कि भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिरनपुर हत्याकांड में सीबीआई जांच पर पायलट ने कहा किसी भी एजेंसी को निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच करनी चाहिए। प्रतिशोध और बदले की भावना से जांच नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों और एजेंसियों को दबाव में काम नहीं करना चाहिए। सभी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र में अच्छी बात नहीं है।

READ MORE  पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले व श्रीमती उषा बारले बने स्टेट आइकॉन
Share this