हमारे बेमेतरा जिले के मूल निवासी राजेन्द्र को हम सब मिलकर जिताएंगे – रविन्द्र चौबे

Share this

आपको निर्णय लेना है कि हमारा सांसद कैसा हो हमेशा सुख-दुख में सहभागिता देने वाला या कभी सूरत नहीं दिखाने वाला: राजेंद्र साहू

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 30 अप्रैल। राजनीति के तापमान का पारा पूरी तरह उफान पर है। कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणापत्र में किए गए योजनाओं को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। घोषणा पत्र में शामिल महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना दिए जाने की योजना को महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। समर्थन मिलना भी वाजिब है। कांग्रेस ने इस योजना को प्रथम स्थान पर रखा है क्योंकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है। महिला आत्मनिर्भर बनेगी तो समाज मजबूत होगा, समाज मजबूत होगा तो निःसंदेह देश मजबूत होगा। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में दिग्गज नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद, बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल, नवागढ़ विधानसभा की प्रभारी नीता लोधी ने नवागढ़ विधानसभा का चुनावी कमान संभाल लिया है। जिससे राजेंद्र साहू और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो में नई ऊर्जा का संचार हो हुआ है। इन सभी के नेतृत्व में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करचुना, बनसापुर, सेमरिया, उमरिया, ओड़िया, जातां बिरसिंघी कठोतिया, छिरहामुर्त्ता पेंड्री खेड़ा बेवरा, मारो नगर पंचायत कापा चौक घुरसेना टेमरी एवं नांदघाट ग्राम पंचायत में जनसभा के माध्यम से राजेन्द्र साहू के लिए मतदान करने की अपील की। जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है उसे पूरी निभाती है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी ने राजेंद्र साहू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वे बेरला ब्लॉक बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोरिया ग्राम पंचायत के निवासी हैं। कांग्रेस ने पहली बार बेमेतरा जिले के मूल निवासी को उम्मीदवार बनाया है यह बड़े गर्व की बात है। आप उनके पक्ष में भारी मतदान कर भारी मतों से जिताएं वे आपके सुख-दुख के साथी हैं। आपके हर समस्या का निदान करने के लिए उत्सुक हैं। जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो बरसों से चल रहे भारतीय संविधान को हटा दिया जाएगा और देश पूरी तरह खोखला हो जाएगा। जनसभा को सम्बोधित करते हुए बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि राजेन्द्र साहू किसी परिचय के मोहताज नहीं है वे सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं उनको टिकट देकर बेमेतरा जिलेवासियों का कांग्रेस ने सम्मान बढ़ाया है। लोकतंत्र का महापर्व 7 मई को है। आपको अपना पूरी तरह मन बनाकर पंजा छाप में बटन दबाकर भारी मतों से जिताना है। आप सभी देवतुल्य मतदाताओ से विनम्र निवेदन है। जनसभा को सम्बोधित करते हुए बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल ने कहा कि राजेंद्र साहू बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरिया के निवासी हैं। यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है जिसको भारी मतों से चुनाव जिताकर संसद में भेजना है। जब हमारे गांव का यह युवक संसद में हमारे तकलीफों को लेकर आवाज उठाएगा तब हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा इसलिए मेरा आप सभी से निवेदन है कि हमारे युवा एवं जुझारू प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं। जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा ने देश में अराजकता का माहौल निर्मित किया है। सभी को धर्म और जाति के मकड़जाल में फंसा दिया है। देश में साठ साल से कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कभी धर्म और जाति में नही उलझाया हमेशा देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा।

READ MORE  सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत, ट्रेलर चालक पर फरार

 

श्री साहू ने कहा कि इस चुनाव में एक ऐसा सांसद चुनना होगा जो दिल से जनता के तकलीफों का दर्द महसूस करेगा और हमेशा सुख-दुख में अपनी सहभागिता देगा, रही बात मौजूदा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय बघेल तो उन्होंने बेमेतरा एवं नवागढ़ आना तो दूर की बात है वे आज तक अहिवारा विधानसभा में कदम नहीं रखे हैं। इसलिए आपको यह निर्णय लेना है कि हमारा सांसद कैसा हो। हमेशा आपके साथ सहभागी बनने वाला या कभी सूरत नहीं दिखाने वाला। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में शामिल किया है कि हमारी सरकार बनी तो मनरेगा की तरह शहरी रोजगार गारंटी योजना को लागू किया जाएगा जिसके तहत प्रति मजदूर को चार सौ रुपये मजदूरी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी घोषणापत्र में शामिल योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया, बिजली बिल आधा किया। बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया। दो रुपये में गोबर खरीदी की। सभी को शिक्षा मिले इस योजना के तहत आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की सौगात दी लेकिन जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। सारी योजनाओं को बंद कर दिया इसे कहते हैं बदले की भावना से काम करने वाली अहंकारी पार्टी। यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करेगा इसलिए मेरा आप से विनम्र निवेदन है कि आने वाले लोकतंत्र के महापर्व 7 मई को पंजा छाप में बटन दबाकर भारी मतों से चुनाव जिताएं और केंद में कांग्रेस की सरकार बनाए।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सुरेन्द्र तिवारी पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, शशिप्रभा गायकवाड़ जिला पंचायत सदस्य, सुशीला जोशी, विजय बघेल, मनोहर साहू, कैलाश साहू, राम भरोसा साहू, बिहारी राम साहू, शत्रुघ्न साहू, टेकराम साहू भगवती साहू, राधे साहू, अनिल दुबे, पूरन साहू नेहरू साहू सन्तोष साहू, टी आर जनार्दन जावेद खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

READ MORE  Hello world!
Share this