प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Share this

दुर्ग न्यूज़ (सक्ती) 03 मई। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोगों को प्रसाद खाते ही फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में राम सप्ताह का आयोजन हो रहा था। वहीं प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया। प्रसाद खाते ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इनमें से करीब 70 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करीब 25 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस और कुछ लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में डभरा बीएमओ डॉ माधुरी चंद्रा ने बताया कि भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है।

Share this
READ MORE  “मनखे-मनखे एक समान” का अनमोल संदेश आज 267 साल बाद भी प्रासंगिक: जितेन्द्र वर्मा