रिक्शे में बिठाने के बहाने ले गए 4 लोग, फिर सुनसान जगह में ले जाकर किया रेप | Chhattisgarh Gang Rape Case Madhya Pradesh Woman Raped

Share this

सरगुजा11 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मध्यप्रदेश की एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 4 आरोपी उसे रिक्शे में बैठाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उससे गैंगरेप किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय महिला अंबिकापुर में मजदूरी करने आई थी। रविवार शाम को वह बस स्टैंड में ही थी। वो कही जाने के लिए गाड़ी देख रही थी। उसी समय 4 आरोपी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने उससे कहा था कि हम तुम्हें रिक्शा दिलवा देंगे। तुम उसमें बैठकर चली जान।

ये बात सुनकर महिला उनकी बातों में आ गई। फिर आरोपी उसे अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद वह इलाका सुनसान था। इसी का फायदा उठाकर 3 लोगों ने उससे गैंगरेप किया है। वहीं एक आरोपी ने बाकी के आरोपियों के साथ दिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले थे।

महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

2 आरोपी गिरफ्तार

उधर महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया है कि महिला मध्यप्रदेश के कोतमा इलाके की रहने वाली है। इस मामले में सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गैंगरेप की कुछ और खबरें पढ़िए..

20 दिन पहले सरगुजा जिले में 12 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया था। लड़की को उसके ही पहचान के 2 युवक बहलाकर ले गए थे। इसके बाद बारी-बारी से 3 दिन तक उससे रेप किया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को लड़की को गांव के ही रोहित मिंज(20) और बिमलेश खेस(20) बहलाकर ले गए थे। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया गया कि लड़की 9वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रह रही थी। शिकायत में बताया गया कि घटना के दिन लड़की घर के बाहर थी। तभी आरोपी पहुंचे थे। आस-पास के लोगों ने ही परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पूरा मामसा सीतापुर थाना क्षेत्र का है।पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मुक्त विश्वविधालय की बी.एड व डी.एल.एड अंतिम वर्ष की परीक्षा 18 मई से