CG Crime: महिला की बोरे में बंद लाश मिली सड़क किनारे, इलाके में हड़कंप

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बालोद), 6 मई। जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिली है।लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में शनिवार रात की है। यहां अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रमतरा गांव की छोटी साहू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक महिला धमतरी जाने के लिए अपने घर से शनिवार को निकली थी जो वापस नहीं आई। इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। वहीं मामले के आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है।

Share this
READ MORE  बस्तर पुलिस ने 38 लाख कैश के साथ दो सटोरियों को किया गिरफ्तार, एटीएम और पासबुक भी मिले