CG Board Result : 10 वीं में जशपुर की सिमरन ने मारी बाजी,12 वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने किया टॉप

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 मई। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। CGBSE ने स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 75.61 प्रतिशत रहा है। वहीं 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 80.74 प्रतिशत सामने आया है। बता दें, इस बार दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 578 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें 12वीं के 2.61 लाख और 10वीं के 3 लाख 45 हजार 543 स्टूडेंट्स परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

हर साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम हर साल 10 मई तक जारी होते हैं। इस साल भी CGBSC ने 10 मई से एक दिन पहले ही रिजल्ट जारी कर दिये हैं।

12वीं में भी लड़कियां अव्वल रही। महासमुंद जिले की बेटी महक अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर बलौदाबाजार की कोपल अम्बष्ठ है।

Share this
READ MORE  ओडिशा से अहमदाबाद गांजा लेकर जा रहे थे दो तस्कर, पिस्टल के साथ 33 किलो गांजा बरामद | Chhattisgarh Ganja Smuggling; Bilaspur Police Seized 33Kg Drug In Puri Ajmer Express