आंध्रप्रदेश: कार-ट्रक में टक्कर, शादी की खरीदारी करने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 मई। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार तड़के एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। गूटी सर्कल इंस्पेक्टर वेंकटरामी रेड्डी ने कहा कि जिले में गूटी मंडल के बाहरी इलाके में एनएच 44 पर रानी नगर कॉलोनी के रहने वाले एक परिवार के आठ सदस्य शादी की खरीदारी करने हैदराबाद ग‌ए थे। यह शादी 27 मई को होने वाली थी। दूल्हे सुरूज बाशा (28) की शादी के लिए खरीदारी कर वे लोग हैदराबाद से वापस अनंतपुर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सुरूज सहित चार और लोगों की मौत हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस ने कहा, ‘‘हाईवे पर रॉयल ढाबा होटल के पास उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की गूटी के जीजीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान अली साहेब (58), शेख सुरूज बाशा, मोहम्मद अयान (6), अमन (4) और रेहेना बेगम (40) के रूप में हुई। जांच में पता चला है कि ड्राइवर नींद में था, जिसके कारण कार लॉरी से टकरा गई। घायलों को जीजीएच में भर्ती कराया गया जहां जाहित और मोहम्मद गौस की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share this
READ MORE  नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को दिया जन्म, चीतों का कुनबा बढ़ा, मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आई बड़ी खुशखबरी