गुड न्यूज: डोनर नहीं मिलने पर डाक्टरों ने मरीज को दिया ब्लड 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 मई। जिला चिकित्सालय दुर्ग में आज एक गंभीर मरीज हेमलाल यादव को एबी निगेटिव तीन यूनिट ब्लड की जरूरत थी। दो यूनिट ब्लड चढ़ने के बाद एक यूनिट एबी निगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ी। डोनर नहीं मिलने पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के डॉ. आदर्श पांडे ने अपना एबी निगेटिव ब्लड और तिलक भुनेश्वर ने भी एक गंभीर सिकल सेल मरीज के लिए खून की कमी को देखते हुए एबी पाजिटिव ब्लड दान किया। इस रक्तदान में ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, रक्त कोष अधिकारी डॉ. नेहा नलवाया और रेडक्रास सोसायटी के प्रबंधकारणी सदस्य दिलीप ठाकुर, जीवनदीप समिति के सदस्य प्रशांत डोनगांवकर, सतीश चंद्र सुराना, काउंसलर एंथोनी, नर्स श्रीमती तरूणा, लैब इंचार्ज रूपेश, टेक्नीशियन तरन्नुम जहां, दिनेश, कुसुम चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर, माला आदि उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सैलानियों को जल्द मिलेगी ’तांदुला इको फ्रेंडली टूरिज्म पार्क’ की सौगात, तांदुला जलाशय के तट पर प्राकृतिक वादियों का आनंद ले सकेंगे सैलानी