थरगांव में 5 मर्डर, एकतरफा प्यार में युवक ने खेला खूनी खेल, 3 साल के मासूम की भी ले ली जान

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 मई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना अंतर्गत ग्राम थरगांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां के निवासी हेमलाल साहू सहित उनके परिवार के 5 सदस्यों की पड़ोस के ही एक युवक ने टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घटनास्थल पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। इस पूरी घटना में एकतरफा प्यार की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार 5 साल पहले मनोज साहू पड़ोसी युवती मीरा से एकतरफा प्यार करता था। इस वजह से दोनों ही परिवार के बीच झगड़ा भी हुआ और मीरा के पिता हेमलाल की शिकायत के आधार पर मनोज को जेल भेज दिया गया। इस बीच मीरा की शादी सरसीवां के पास रायकोना गांव में हो गई। मीरा अब अपने भाई मदन साहू की शादी में शामिल होने अपने 3 साल के बेटे दत्यूष के साथ गांव आई थी। फिर से मीरा को देख मनोज आपा खो बैठा और बीती रात उनके घर में घुसा।

 

घर में घुसते ही पहले उसने हेमलाल साहू 55 फिर जगमोती 52 और ममता 27 वर्ष की टंगिया से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद एक अलग कमरे में सो रही मीरा 25 वर्ष और 3 साल के दत्यूष को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से मनोज साहू ने खुद भी उसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

READ MORE  स्कूल जाते वक्त हुई घटना, विरोध करने पर युवक ने लड़की को पीटा और भाग गया | Raigarh Crime News: Dirty act with girl student by stopping her on the way, Chhattisgarh Crime News

 

इस हत्याकांड के बाद अब इस पूरे परिवार में एक ही सदस्य बचा है वो है मदन साहू जो पिथौरा बिजली विभाग में ऑपरेटर है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक की टीम सहित पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच चुके हैं. इस हत्याकांड से पूरा गांव सदमे में है।

Share this