दुर्ग न्यूज़ (बिलासपुर), 17 मई। न्यायधानी बिलासपुर में एसीबी की टीम ने आरआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ आरआई संतोष देवांगन को एक लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। एक पीड़ित ने एसीबी की टीम से आरआई संतोष देवांगन की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि जमीन से संबंधित काम कराने के एवज में आरआई एक लाख रुपए की मांग कर रहा है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
आरआई ने पैसे लेकर आज शुक्रवार को बुलाया था। पीड़ित 1 लाख रूपए नगदी लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही पीड़ित ने आरआई संतोष को एक लाख दिये तत्काल एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को देखकर आरआई हैरान रह गया और माफ करने की गुहार एसीबी की टीम से करता रहा। फिलहाल आरआई को एसीबी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
