कोंडागांव में दो बाइकों की हुई भिड़ंत, कनेरा मार्ग पर हुआ हादसा, 3 युवक घायल | Two bikes collided in Kondagaon, accident happened on Kanera road, 3 youths injured

Share this

कोंडागांवएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी। - Dainik Bhaskar

जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला मुख्यालय में दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार 4 लोग काफी दूर तक फेंका गए। इस हादसे में सहायक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार अन्य 3 लोगों को मामूली चोटें ही आईं हैं। बताया जा रहा है कि, जवान के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार की देर रात का है। ऐसा बताया जा रहा है कि, सहायक आरक्षक भारत टेकाम (40) अपने किसी काम से कनेरा की तरफ गया हुआ था। देर रात जब कोंडागांव के पुलिस लाइन लौट रहा था तो उस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइकों में सवार कुल 4 लोग काफी दूर फेंका गए।

बस और ट्रक की टक्कर हो गई है।

बस और ट्रक की टक्कर हो गई है।

इस हादसे में एक बाइक में जो तीन युवक सवार थे उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। जबकि, दूसरी बाइक में सवार जवान भारत टेकाम के सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे की जानकारी कोंडागांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने घायलों को और मृत जवान के शव को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। मृत जवान के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

बस और ट्रक की हुई टक्कर

रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर मरकाटोला घाट के पास बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, बस चारामा से रायपुर जा रही थी, तभी धमतरी की ओर से ट्रक आ रहा था। इसी बीच दोनों वाहनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों को धमतरी के अस्पताल रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  3 ग्रामीण बुरी तरह जख्मी, मेकाज रेफर, बस चालक के खिलाफ भी फूटा लोगों का गुस्सा | 3 villagers badly injured, Mekaj refer, anger erupted against bus driver too