गांव से चोरी करता था मोटर और केबल, लोगों ने पकड़ा; उसके साथी भाग गए | Company’s employee started stealing in Durg, Chhattisgarh News

Share this

दुर्गएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

गिरफ्त में आरोपी।

दुर्ग जिले के एक गांव में लगातार बोरवेल से मोटर व केबल चोरी हो रही थी। जिसके चलते ग्रामीण काफी परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने रात को गश्त शुरू किया और अब एक आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि बाकी के आरोपी भाग निकले हैं। ये आए दिन गांव में चोरी कर भाग जाया करते थे। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

बोरई गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बोरवेल से मोटर व केबल चोरी की शिकायतें आ रही थीं। परेशान किसानों ने निगरानी शुरू कीष इस दौरान ग्रामीणों ने चोरों में से एक चोर को रंगे हाथ पकड़ने में कामयाबी मिली है। चोरों की संख्या पांच से सात की बताई जा रही है ,लेकिन ग्रामीणों ने एक चोर को रविवार शाम दौड़ा कर पकड़ने में सफलता पाई है।

बताया गया कि जिस चोर को गांव के लोगों ने पकड़ा है। वो गांव में ही स्थित UB इंजीनियरिंग कंपनी का कर्मचारी है और वह मूलतः बिहार का रहने वाला है। वह कंपनी के अंदर ही रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी में बाहरी लोगों की भर्ती की जा रहा है। जिसके चलते गांव में लगातार चोरी हो रही है। गांव में खड़े ट्रैक्टरों की बैटरी सहित अन्य पार्ट्स भी चोरों ने चुराए हैं।

लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ कुछ और लोग थे। जो हमें देखकर भाग निकले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बोरवेल मशीन, सबमर्सिबल पंप, वायर समेत पूरा सामान जलकर खाक; हादसे में बाल-बाल बचा परिवार | Fierce fire in the shop, loss of 1 crore 25 lakh, Entire equipment including borewell machine, submersible pump, wire burnt to ashes