अब तक 98.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीद चुकी सरकार, अभी 31 जनवरी तक चालू रहेंगे केंद्र | Paddy purchase record broken in Chhattisgarh: The government has bought 98.92 lakh metric tonnes of paddy so far, the centers will remain operational till January 31

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Paddy Purchase Record Broken In Chhattisgarh: The Government Has Bought 98.92 Lakh Metric Tonnes Of Paddy So Far, The Centers Will Remain Operational Till January 31

रायपुर2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में सरकारी धान खरीदी का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार 16 जनवरी को प्रदेश के 30 हजार 461 किसानों ने एक लाख 24 हजार मीट्रिक टन धान बेचा। इसके साथ ही इस सीजन की खरीदी का आंकड़ा 98 लाख 92 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया। यह पिछले साल खरीदे गए कुल 97 लाख 97 हजार मीट्रिक टन से अधिक है। धान की सरकारी खरीदी अभी 31 जनवरी तक जारी रहनी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। धान खरीदी केन्द्रों में दिख रही किसानों की चहल-पहल और धान की आवक से यह अनुमान है कि यह लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त हो जाएगा। सरकारी धान खरीदी की शुरुआत इस साल एक नवम्बर से शुरू हुई। अब तक राज्य के 22 लाख 32 हजार किसानों ने धान बेचा है। धान के एवज में इन किसानों को 20 हजार 375 करोड़ रुपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 98 लाख 92 हजार मीट्रिक टन धान में से 84 लाख 62 हजार मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। अभी तक मिलर्स ने 75 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है।

24.96 लाख किसानों का पंजीयन है

इस वर्ष 24 लाख 96 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। इनमें 2 लाख 30 हजार नए किसान हैं। इन किसानों के बोए गए धान का रकबा 30 लाख 10 हज़ार 880 हेक्टेयर है। पिछले साल पंजीकृत धान का रकबा 27 लाख 92 हज़ार 827 हेक्टेयर था। किसानों को धान बेचने में सहुलियत हो इस लिहाज से राज्य में 2617 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस सीजन में सामान्य धान 2040 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

पिछले सालों में लगातार बढ़ी है आवक

राज्य सरकार ने पिछले साल एक दिसम्बर से 7 फरवरी तक खरीदी की थी। तब 97 लाचा 97 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी हुई थी। यह तब की सबसे अधिक खरीदी का रिकॉर्ड था। वर्ष 2021 में 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। वहीं 2020 में 83लाख 94हजार मीट्रिक टन तथा 2019 में 80 लाख 37 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ससुराल जाने के लिए निकला था घर से; वन अमले की हिदायत को किया नजरअंदाज | The elephant entered the city killed the young man, had left to go to his in-laws house, ignored the instructions of the forest staff