33 जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त, 19 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन; 5 लाख नए कार्यकर्ता जोड़े गए | Chhattisgarh News: AAP’s mission 2023, announcement of in-charge for 33 districts

Share this

रायपुर36 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
प्रदेश प्रभारी संजीव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा की। - Dainik Bhaskar

प्रदेश प्रभारी संजीव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ में 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहते 33 जिलों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है। इनके अलावा जिला सचिवों की भी नियुक्ति की गई है। वहीं आप नेताओं ने बताया कि पार्टी ने 5 लाख नए कार्यकर्ता जोड़े हैं।

रायपुर में मीडिया से बात करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रदेश में BJP और कांग्रेस जैसी पार्टियां आम व्यक्ति को गैर जरूरी मुद्दों में भटका रही हैं। आम व्यक्ति की बुनियादी जरूरतें पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर फोकस नहीं किया जा रहा। सिर्फ भ्रष्टाचार चरम पर है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। यहां महिला सुरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा खतरे पर है।

आप के प्रदेश प्रभारी संजीव ने भी पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार बनाने के लिए लोगों के बीच जायेगी। बदलबो छत्तीसगढ़ 2023 के नारे के साथ पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा प्रदेश के 20 हजार गांवों में संगठन के ढांचे बनाए जा रहे हैं। जिसमें यूनिट इंचार्ज की भी नियुक्ति की जाएगी। इस बीच 5 लाख नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा गया। संगठन विस्तार के तहत आज जिलों में नई नियुक्ति की गयी। पार्टी गांव तक के लोगों से मिलकर लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया 19 मार्च 2023 को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन राजधानी रायपुर में होगा। इसके पहले 17 जनवरी से 23 जनवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अलग अलग कार्यक्रम होगा।

यहां पढ़िए सूची

रायपुर और दुर्ग में इन्हें मिली जिम्मेदारी

वहीं अगर रायपुर प्रभारी की बात की जाए तो यह जिम्मेदारी नंदन सिंह को दी गई है। उनके अलावा विजय झा को रायपुर का जिला सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार दुर्ग में डॉ श्रीकृष्ण अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही संजीत विश्वकर्मा को जिला सचिव बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  पेड़ पर मिला फंदे से लटकता शव, हाथ पर चोट के निशान; परिजनों से की जा रही पूछताछ | Dead body found hanging from a noose on the hand