ट्रक और बस की सीधी टक्कर में 7 लोग घायल, सभी का इलाज अस्पताल में जारी | 7 people injured in direct collision of truck and bus, treatment of all continues in hospital

Share this

बालोद6 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 30 पर मरकाटोला घाट मोड़ पर बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 30 धमतरी जिला मुख्यालय से पास पड़ता है, इसलिए यहां के मरीजों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, बस और ट्रक दोनों के वाहन चालकों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज दूर तक गई, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। दोनों वाहन चालकों को गंभीर हालत में धमतरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ओवरटेक के कारण हुआ हादसा

बता दें कि महिंद्रा कंपनी की स्लीपर बस जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रही थी और ट्रक कांकेर की तरफ से आ रहा था। बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के चलते हादसा हुआ। बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं दोनों वाहनों के ड्राइवर भी घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों में से कुछ को धमतरी ले जाया गया है, तो कुछ लोगों का इलाज चारामा में किया जा रहा है।

कोरबा में भी रेत लोडेड वाहन ने कई गाड़ियों को कुचला

कोरबा जिले के आदर्श विहार आवासीय परिसर में मंगलवार को रेत परिवहन कर रहे वाहन ने 5 कारों और 3 स्कूटी को बुरी तरह से कुचल दिया। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर बाहर निकले मोहल्ले के लोगों ने भारी वाहन के ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट ओवर स्पीडिंग (तेज रफ्तार) के कारण हुआ। मामला CSEB पुलिस चौकी का है।

कोरबा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कई कारें और स्कूटी।

कोरबा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कई कारें और स्कूटी।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह रेत से भरी गाड़ी तेज रफ्तार से आदर्श विहार आवासीय कॉलोनी में घुसी। यहां ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और एक के बाद एक चारपहिया और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर कुचलता चला गया। आवाज सुनकर लोगों को लगा कि कोई बड़ा हादसा हुआ है। जब वे निकले और अपनी गाड़ियों की दुर्दशा देखी, तो उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने तुरंत वाहन चालक को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  निवेशकों की रकम वापसी के लिए 96 चिटफंड कंपनियों की संपत्ति होगी कुर्क - डिप्टी सीएम विजय शर्मा