सरकारी शराब दुकान में मिलावट.. ब्रांडेड शराब में पानी मिलाते पकड़े गए सुपरवाइजर और सेल्समैन…

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 जून। कोरबा आबकारी विभाग की टीम ने मिलावट के विरुद्ध कसावट के लिए सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को शहर की अंग्रेजी Wineshop में छापा मार कार्यवाही की गई। मौके पर इस Wineshop में पूरी टीम ही मिलावट का कारोबार करते अंग्रेजी की खाली बोतलों को आधी मदिरा को पूरा करते पकड़ी गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि विदेशी मदिरा दुकान ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में 8 जून को आकस्मिक निरीक्षण दौरान सुपरवाइज़र प्रतिपाल यादव, सेल्समेन प्रवीण जयसवाल एवं मल्टींवर्कर होलिका सिंह को मदिरा मिलावट करते पकड़ा गया।आरोपियों के क़ब्ज़े से 6 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल में भरी मिलावटी मदिरा,06 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल की ख़ाली शीशी ढक्कन,06 नग गोवा व्हिस्की बॉटल ख़ाली शीशी एवं 04 नग आफ्टरडार्क बॉटल की ख़ाली शीशी एवम् ढक्कन बरामद किया गया।आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Share this
READ MORE  शराबी युवकों में आपसी विवाद, 3 ने मिलकर 1 को मार डाला