पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 4 गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बीजापुर), 16 जून। जिले में पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली है।जवानों ने 5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर हत्या, आईईडी ब्लास्ट, रोड काटना, पाम्पलेट लगाना, लेवी वसूली करने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बीजापुर समेत सभी नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।‌ इसी कड़ी में आज डीआरजी बीजापुर, थाना भैरमगढ़-मिरतुर और CAF की 15वीं वाहिनी की संयुक्त टीम केशकुतुल और जप्पेमरका के पहाड़ी जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पुलिस को देख ये नक्सली जंगलों में छिपते और भागते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 लाख की इनामी महिला नक्सली सहित 4 नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पाम्पलेट और बैनर बरामद किया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, सभी महिला नक्सली काफी समय से सक्रिय थे। इन सभी के खिलाफ थाना भैरमगढ़ और मिरतुर में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Share this
READ MORE  कबाड़ चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, सामान जब्त | Two arrested for stealing junk, goods seized