Sukma Naxal News: नक्सलियों ने राशन ले जा रहे फोर्स के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ाया, दो जवान शहीद

Share this

Sukma Naxal News: नक्सलियों ने राशन ले जा रहे फोर्स के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ाया, दो जवान शही

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर रविवार को सिलगेर और टेकलगुडम के बीच नक्सलियों ने पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं और कुछ जवानों के जख्मी होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान राशन लेकर कैंप जा रहे थे। इसी दौरान टेकलगुडम में नक्सलियों ने कमांड IED ब्लास्ट कर जवानों के ट्रक पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, शहीद जवानों का नाम विष्णु आर और शैलेन्द्र बताया जा रहा है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है।

Share this
READ MORE  एसीबी की कार्रवाई, बीएमओ और सहायक अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा