गणतंत्र दिवस पर इस बार नहीं होगा कोई सांस्कृतिक आयोजन | This time there will be no cultural event on Republic Day

Share this

राजनांदगांव5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गणतंत्र दिवस पर इस साल भी सांस्कृतिक आयोजन नहीं होंगे। कलेक्टर ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है। लेकिन जिला प्रशासन के इस फैसले से स्कूलों से लेकर बच्चों में मायूसी है। ज्यादातर स्कूलों में गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई थी। कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। यह लगातार तीसरा वर्ष होगा, जब गणतंत्र दिवस को सादे समारोह में ही मनाया जाएगा। हालाकि प्रशासन के इस फैसल से आम लोग भी अचंभित है। दरअसल जिले में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है।

वहीं पूरी स्थिति भी नियंत्रित है। दूसरे सभी तरह के आयोजन बगैर प्रतिबंध हो रहे हैं। ऐसे में केवल राष्ट्रीय पर्व के आयोजन पर ब्रेक लगाना समझ से परे हैं। तीनों ही जिले के निजी व शासकीय स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारी शुरू कर दी गई थी, दो साल बाद होने वाले आयोजन को लेकर स्कूल व बच्चों में भी उत्साह का माहौल था। लेकिन प्रतिबंध के आदेश के बाद इनमें अब मायूसी छा गई है। गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन म्यूनिसिपल स्कूल में मैदान होगा। यहां ध्वजारोहण और मार्च पास्ट की प्रक्रिया पूरी होगी। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में अब इस पार्टी ने कर दी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा, चुनावी तैयारी पर मंथन करने दुर्ग पहुंचे परिहार