सब इंस्पेक्टर सहित 971 पदों पर भर्ती के लिए 19 लास्ट डेट, 10 दिन बाद एग्जाम

Share this

🟦 अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में दे सकेंगे 29 जनवरी को परीक्षा
दुर्ग न्यूज, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के अंतर्गत एसआई और अन्य के कुल 971 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया गया है। इस भर्ती का आयोजन कर रहे छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में सूबेदार, उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) और उपनिरीक्षक (रेडियो) के पदों के लिए उम्मीदवार 16 से 19 जनवरी की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस में उपनिरीक्षक व अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चली थी। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2022 को किया जाना था। बाद में सीजी व्यापम द्वारा परीक्षा को स्थगित किए जाने की घोषणा की गई थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में युवा दिवस 2023 के मौके पर 12 जनवरी को रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022-23 की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। इसके बाद इस भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका दिया गया है।
सीजी व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती 2022-23 के लिए आवेदन का एक और मौका देने के साथ ही साथ लिखित परीक्षा की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। मंडल द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, उपनिरीक्षक व अन्य भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ पुलिस के 5 संभागीय मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में बनाए गए केंद्रों पर होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों को किया गया सम्मानित | Presentation of colorful cultural programs in the three-day Tatapani Festival, artists were honored by giving citations