दाढ़ी में सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर मकान और दुकान बना रहे लोग | People building houses and shops by occupying public places in beard

Share this

दाढ़ी28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत दाढ़ी में खाली सार्वजनिक जगहों और उप तहसील कार्यालय के आसपास शासकीय जमीन को समतल कर लोगों के द्वारा आवास, दुकान बनाया जा रहा है। पंचायत और राजस्व प्रशासन की अनदेखी के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है। अतिक्रमण के चलते गांव में खाली जगह नहीं बच पाई है। उप तहसील कार्यालय पुराने गौठान के पास सड़क के दोनों ओर 12 से अधिक लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर वर्षों से आवास, मकान और दुकान बनाकर रह रहे है। इस ओर ग्राम पंचायत के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

5 साल से एक बार भी ग्राम पंचायत दाढ़ी के द्वारा अतिक्रमणकारियों को व्यवस्थापन अथवा बेदखली कार्रवाई के लिए नोटिस जारी नहीं किया गया है। जबकि पूर्व सरपंच के द्वारा अतिक्रमणकारियों को बेदखल कर व्यवस्थापन करने की कार्रवाई के लिए पंचायत प्रस्ताव और ग्राम सभा में अनुमोदन भी किया गया था।

इसके अतिरिक्त सकरी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। बालक हाई स्कूल के आसपास अतिक्रमण कर आवास मकान का निर्माण किया गया है। अतिक्रमण के चलते लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। नगर के युवा नेता सुरेंद्र सेन, महेंद्र वाजपेयी, ताराचंद साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमणकारियों को बेदखली कार्रवाई कर व्यवस्थापन करें।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  कांग्रेसियों ने विधायक निवास के सामने ईडी कार्रवाई का जताया विरोध, किया सद्बुद्धि हवन, देखें विडियो