धमतरी में नायब तहसीलदार 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Share this

धमतरी में नायब तहसीलदार 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

एसीबी की टीम ने धमतरी जिले के नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। शिकायतकर्ता दिलीप पुरी ग्राम घेरियापढ़ी निवासी है। जिसने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी।

दिलीप पुरी पिछले 40 वर्षों से 0.3 हेक्टेयर जमीन पर निवासरत हैं और इस जमीन के मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे। प्रतिपरीक्षण के दौरान, नायब तहसीलदार बघेल ने दिलीप के पक्ष में आदेश देने के एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। दिलीप ने रिश्वत देने से मना करते हुए एसीबी से संपर्क किया और तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़वाने की योजना बनाई।

शिकायत के सत्यापन बाद, एसीबी ने शुक्रवार को ट्रैप किया। दिलीप ने तहसीलदार को पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए, जिसके बाद एसीबी ने तहसीलदार बघेल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Share this
READ MORE  सरपंच के घर छापा, भारी मात्रा में अवैध धान-चावल पकड़ा