ग्रामीण के घर से 50 हजार से ज्यादा की सागौन की चिरान जब्त; लकड़ियों को किया गया जब्त | Illegal felling in Korer forests in Kanker district, teak sap worth more than 50 thousand seized from villager’s house

Share this

कांकेर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र में बुधवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी पंचायत के रामपुर गांव में ग्रामीण के घर से 50 हजार से अधिक की सागौन की चिरान जब्त की गई है। ग्रामीण ने कोरर क्षेत्र के जंगल से सागौन लकड़ी खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है, जिस पर वन अमला जांच में जुट गया है। ग्रामीण ने सागौन किससे खरीदा, इस पर भी पूछताछ जारी है।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि सागौन की कटाई कोरर वन परिक्षेत्र के जंगल में ही हुई है। वन अमले को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर के रहने वाले ग्रामीण दुल्लु राम नरेटी ने अपने घर में भारी मात्रा में सागौन की चिरान छिपाकर रखी है, जिस पर डीएफओ कांकेर आलोक वाजपेयी के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाकर रेंजर टीआर सिन्हा ने मौके पर दबिश दी। ग्रामीण के घर की जांच करने पर वहां से 29 नग सागौन की चिरान जब्त की गई है। ग्रामीण लकड़ियों से जुड़ा कोई भी बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद वन विभाग ने लकड़ियों को जब्त कर लिया है। ग्रामीण से मामले को लेकर पूछताछ जारी है।

सागौन की चिरान जब्त।

सागौन की चिरान जब्त।

सागौन तस्करी से जुड़े खुल सकते हैं और राज

ग्रामीण ने वन अमले को दिए बयान में बताया कि उसने कोरर क्षेत्र के जंगल से यह सागौन खरीदा है, जिसके बाद अब वन विभाग उससे उन लोगों के नाम जानने के लिए पूछताछ कर रही है, जो सागौन की तस्करी से जुड़े हुए हैं। वन विभाग ये भी जांच करेगी कि आखिर किसकी शह पर इस तरह खुलेआम सागौन की कटाई कर बेचा जा रहा है। चारामा वन परिक्षेत्र अधिकारी टीआर सिन्हा ने बताया कि सागौन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ से अधिक विकास कार्यो की सौगात..