शाम से घर नहीं गई थी 20 साल की शिल्पी, मोबाइल पर हो रहा था विवाद | chhattisgarh news। Girl’s body found hanging from noose in clinic

Share this

भिलाई38 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित एक निजी क्लिनिक में काम करने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 20 साल की शिल्पी ठाकुर शव क्लिनिक के ऊपर बने एक रूम में फंदे पर लटका मिला है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मृतक की बड़ी बहन भी इसी क्लिनिक में काम करती है। डॉक्टर से पूछताछ में पता चला कि करीब तीन महीने से शिल्पी यहां काम कर रही थी। शनिवार शाम बड़ी बहन श्वेता को वो नजर नहीं आई। उसने श्वेता का कॉल भी रिसीव नहीं किया। बहन को लगा कि वो घर चली गई होगी।

क्लिनिक के डॉक्टर वर्मा ने बताया कि इसके बाद हम क्लिनिक बंद कर घर चले गए। जिसके बाद मुझे फ़ोन आया की शिल्पी अभी तक घर पहुंची नहीं है। श्वेता ठाकुर ने फोन कर अंदेशा जताया कि क्लिनिक की चाबी शिल्पी के पास ही रहती है, कहीं शिल्पी क्लिनिक में ही तो नहीं रह गई। इसके बाद जब क्लिनिक जाकर देखा तो पता चला कि ऊपर का एक दरवाजा अंदर से लॉक है।

क्लिनिक में जाकर शिल्पी को जब कॉल किया गया तो मोबाइल की आवाज उस रूम के अंदर से आ रही थी। डॉक्टर और शिल्पी के पिता के साथ पास के कुछ लोगों ने मिलकर रूम का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर शिल्पी की लाश फंदे पर लटकती मिली।

परिजनों और डॉक्टर से पूछताछ में ये भी पता चला है कि शिल्पी का किसी से फोन पर झगड़ा हो रहा था। उनको लगा कि किसी फ्रेंड से कोई मामूली बात हुई होगी। इसलिए उस पर ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नक्सलियों को देने जा रहे थे हथियार, NIA कोर्ट में पेश करने के बाद भेजे गए जेल | Weapons were going to be given to Naxalites, sent to jail after being presented in NIA court