स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, एक और पीड़ित की मौत, अब तक प्रदेश में तीन की गई जान

Share this

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक और स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत हो गई। swine flu से हो रही मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर के मंगला निवासी 66 वर्षीय विजय सिंह का इलाज पिछले एक हफ्ते से अपोलो अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने के कारण उनकी मौत हो गई।

बिलासपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 7 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले कोरिया और जांजगीर चांपा में एक-एक महिलाओं की स्वाइन फ्लू से जान चली गई। वहीं देर रात बिलासपुर में एक मरीज की मौत हो गई। बाकी 4 मरीजों का इलाज अभी जारी है।

प्रदेश में मलेरिया और डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगाें से सावधानी बरतने की अपील की है।

Share this
READ MORE  विस बजट सत्र: महतारी वंदना योजना पर हंगामा, विपक्ष ने किया वाक‌आऊट