दुर्ग रेंज में 56 प्रधान आरक्षकों की सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी

Share this

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया आईजी गर्ग का तोहफा

दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। उपरोक्त योग्यता सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिले से कुल 56 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं।

श्री गर्ग ने बताया कि परीक्षा में दुर्ग रेंज से कुल 166 प्रधान आरक्षक सम्मिलित हुए थे, जिसमें शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के उपरांत दुर्ग जिले से 42, बालोद से 9 और बेमेतरा से 5 कुल 56 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई हैं। इस सूची में दुर्ग रेंज के 56 प्रधान आरक्षकों को प्री प्रमोशन कोर्स उपरांत सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की सूची भी जारी की जायेगी।

पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने योग्यता सूची में आने वाले सभी प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी की जाएगी।

Share this
READ MORE  पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम: 10 दिनों में तीसरी बार महंगाई का झटका