
दाढ़ीएक घंटा पहले

- कॉपी लिंक
दाढ़ी शराब दुकान के आसपास सार्वजनिक जगहों में संचालित 40 से अधिक चखना सेंटरों को आबकारी विभाग ने बंद कराया था। लेकिन कार्रवाई के कुछ दिन बीतने के बाद फिर से चखना सेंटर शुरू हो गया है। शराब दुकान के पास 5 सेंटर संचालित है। चखना सेंटर बंद कराने पर संचालक मोहन जायसवाल, मनसंतोष चंद्राकर, बिरजू राम कुंभकार, सरजू कुंभकार, संजू चौहान, सोनू चौहन, करण ठाकुर ने आबकारी विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। मोहन, मनसंतोष चन्द्राकर ने कहा कि आबकारी विभाग को पैसा देने वाले सेंटर को संचालन की अनुमति दी गई है।

जिन्होंने पैसा नहीं दिया है, ऐसे सेंटरों को बंद करा दिया गया है। शराब दुकान के ही पास चखना सेंटरों में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश देशमुख ने बताया कि किसी को भी अनुमति नहीं दी गई है। शराब दुकान के दायरे में रहकर सार्वजनिक जगहों में शराब पिलाने जाने वाले चखना सेंटरों को बंद करा दिया गया है। साथ ही सेंटर संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है।
