कांग्रेस 24 को प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन : विधायक दल ने बनाई रणनीति, जेल में MLA देवेंद्र यादव से भी की मुलाकात

Share this

रायपुर। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी मामले को लेकर आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई, जिसमें विधायक की गिरफ्तारी का बड़ा विरोध करने रणनीति बनाई गई। इस मामले को लेकर कांग्रेस 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। बैठक के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य विधायक केंद्रीय जेल पहुंचकर देवेंद्र यादव से मुलाकात की।

बैठक में नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने विधायकों से चर्चा की। डॉ. महंत ने कहा, सरकार ने गलत तरीके से विधायक को गिरफ्तार कराया है। गिरफ्तारी का कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। सभी विधायक प्रेसवार्ता कर अपना विरोध जताएंगे। 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा।

Share this
READ MORE  महाकुंभ में ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के अयोध्या पंहुचने की संभावना, भीड़ संभालने किए जा रहे इंतजाम