विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, दुर्ग में प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा बैरिकेड

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। दुर्ग में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड भी तोड़ दिया। इससे कई कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों को चोटें आई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रदर्शन से पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, प्रदेश में विकास काम नहीं हो रहा है और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। साय सरकार सभी मामले जब सीबीआई को सौंप रही तो जैतखाम में तोड़फोड़ मामले को सीबीआई को क्यों नहीं सौंप रही है। सतनामी समाज भी यह मांग कर चुका है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एडीशनल एसपी वेदव्रत सिरमौर ने बताया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, लेकिन हमारे सुरक्षा जवानों ने उन्हें रोका। इस बीच धक्कामुक्की भी हुई।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौधपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा स्थित महकोनी मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

READ MORE  दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता 
Share this